Diarrhea Outbreak in Bhilai: भिलाई में डायरिया का प्रकोप… गंदा पानी पीने से 7 से ज्यादा लोग बीमार… निगम का कहना – पानी सप्लाई बंद कर भेजेंगे टैंकर, कई घरों से किये गए सैंपल कलेक्ट

भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के भिलाई शहर में डायरिया फैल रहा है। कुछ समय पहले कैंप क्षेत्र में डायरिया फैलने से दो की मौत हो गई थी। कई लोग संक्रमित भी हो गए थे। जिनका इलाज सुपेला सरकारी अस्पताल, जिला अस्पताल और निजी अस्पताल बीएम शाह में चल रहा था।

वहीं अब जोन तीन के वार्ड 38 में डायरिया फैला है। यहां एक ही मोहल्ले के 7 से अधिक लोग बीमार हैं। पार्षद पीयुष मिश्रा का कहना है कि शिकायत के बाद भी जोन कमिश्नर ने ध्यान हीं दिया। इसके बाद उन्होंने निगम आयुक्त से शिकायत की, तब निगम की टीम आई और पानी का सैंपल कलेक्टर किया है। निगम ने पीने के लिए टैंकर से पानी सप्लाई करने की बात कही है।

भिलाई नगर निगम के वार्ड 38 के पार्षद पीयुष मिश्रा ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। यह क्षेत्र बीएसपी का होने के चलते यहां निगम के साथ-साथ बीएसपी की पाइप लाइन बिछी है। इस समय निगम की पाइप लाइन में पानी नहीं आ रहा है। इससे लोग बीएसपी से सप्लाई का पानी पी रहे हैं।

निगम के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा का कहना है कि बीएसपी का पानी संक्रमित है। लोग इस पानी को पीकर बीमार हो रहे हैं। उन्होंने मोहल्ले के कई घरों का पानी सैंपल कलेक्ट किया है। उसकी लैब में टेस्टिंग की जाएगी, उसके बाद ही पता चल पाएगा कि पानी ठीक है या संक्रमित है। फिलहाल निगम ने लोगों को पाइप लाइन का पानी पीने से मना किया है। पीने के पानी के लिए टैंकर से सप्लाई दी जाएगी।

जब बीमार लोगों के घर पर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया उनकी 11 साल की बेटी अंजली की जांच रिपोर्ट में ज्वाइंडिस आया है। उसकी तबीयत कई दिन से खराब है। डॉक्टर ने बताया कि ये खराब पानी की वजह से हुआ है। यहां इसी तरह का पानी सप्लाई आ रहा है।

मोहल्ले के लोग संक्रमित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। उनके पास और कोई दूसरा विकल्प नहीं है। जो लोग संपन्न हैं वो लोग पीने के लिए पानी का केन मंगा लेते हैं, लेकिन बाकी लोग यही पानी पी रहे हैं। फिलहाल पार्षद ने सभी लोगों से पानी को उबाल करके पीने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...

5,500 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की...