पूर्व विधायक के भाई की हत्या का खुलासा : जेल में बंद आरोपी ने एक लाख रुपए की दी थी सुपारी, 3 आरोपी गिरफ्तार, जानिए वारदात की वजह…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लैलूंगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी शिव साहू पहले से ही हत्या के एक अन्य मामले में जेल में बंद है।

हत्या की वजह अवैध संबंध के शक के चलते बताई जा रही है, जिसकी साजिश जेल में बंद मुख्य आरोपी शिव साहू ने रची थी। उन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम देने 1 लाख रुपये की सुपारी दी थी, जिसमें से 10 हजार रुपये पहले ही दिए गए थे।

जानिए पूरा मामला

जयपाल सिंह सिदार 7 जुलाई को अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने निकले थे, लेकिन इसके बाद वह रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उनके फोन का लास्ट लोकेशन जशपुर में मिला। बाद में सिसरिंगा मंदिर के पास जंगल में उनकी सड़ी-गली लाश मिली।

पुलिस ने मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया था, जिसकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शुभम गुप्ता उर्फ युगल किशोर, मदन गोपाल सिदार और कमलेश यादव शामिल हैं।

कार में गमछे से गला घोंटकर की हत्या

हत्या की जांच में पता चला कि आरोपियों ने जयपाल सिंह सिदार को कोतबा जाने के बहाने बुलाया और कार में गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को सिसरिंगा घाटी में फेंक दिया गया और मोबाइल मैनपाट जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...