बीएसपी वर्कर्स यूनियन द्वारा नया DA और प्रमोशन के मुद्दे पर सीजीएम संदीप माथुर से चर्चा

भिलाई। बी एस पी वर्कर्स यूनियन ने सीजीएम HR संदीप माथुर के समक्ष नया DA का सर्कुलर अभी तक जारी होने की बात को प्रमुखता से उठाया था इस पर सीजीएम संदीप माथुर ने यूनियन को जानकारी दी थी कि इसी महीने से नया DA कर्मियों को मिल जाएगा l यूनियन ने कहा कर्मियों का प्रमोशन निशर्त दिया जाए l

28 अक्टूबर 2024 को एनजेसीएस यूनियन के आह्वान पर पूरे सेल कारखाने एवं माइंस में हड़ताल की घोषणा की गई थी। जिसके अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों ने उनके बहकावे में आकर भिलाई संयंत्र में हड़ताल कर दी थी। जिसके फलस्वरुप कई कर्मचारियों को प्रमोशन से वंचित कर दिया गया। इतना ही नहीं उन्हें नेहरू अवॉर्ड, क्वालिटी सर्किल, कर्म शिरोमणि पुरस्कार से भी वंचित कर दिया गया। जिससे कई कर्मचारियों का भारी नुकसान हुआ के प्रमोशन के रुक जाने से कई कर्मचारी मानसिक अवसाद में चले गए।

उन्हें जीवन पर्यंत इस कृत का नुकसान होता रहेगा। प्रमोशन में हुए नुकसान से कर्मचारी एकत्र होकर BWU यूनियन से संपर्क किया।उन्होंने शिकायत की कि हम एनजेसीएस यूनियन एवं नई विचारधारा वाली एक नई यूनियन के बरगलाने से भ्रमित हो गए। जिस कारण हम उनके झासे में आकर यह हड़ताल का रास्ता चुन लिया। अब हमें इसका भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। BWU यूनियन ने इस मुद्दे को डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र, ई वर्क्स, ई डी (एच आर) और सीजीएम पर्सनल के पास लगातार प्रमुखता से उठाया है।

इस मुद्दे को हमारी यूनियन ने माननीय सांसद श्री विजय बघेल के पास भी प्रमुखता से रखा गया था। यूनियन ने इस मुद्दे पर सांसद महोदय से प्रारंभिक स्तर की चर्चा की है। जिसका सकारात्मक परिणाम जल्द निकलेगा। BWU यूनियन कर्मचारी से मांग करती है, कि वह एन जे सी एस यूनियन के झूठे आश्वासन एवं बेतुके बयान बाजी वाले संदेश पर बिल्कुल विश्वास ना करें। यह हमेशा कई वर्षों से कर्मचारियों का गाढ़े पसीने की कमाई के साथ खेलते आ रहे हैं।

कर्मचारी उनके झूठवादे और प्रपंच को समझ चुका है। इसके चलते अब कर्मचारियों ने एनजेसीएस यूनियन को सबक सिखाने का मन बना लिया है। आज भी बी एस पी वर्कर्स यूनियन ने इस मुद्दे को सीजीएम पर्सनल संदीप माथुर के समक्ष रखा जिस पर उन्होंने जल्द ही कर्मचारियों के हित फैसला लेने का भरोसा दियाl बैठक में प्रमुख रूप से शिव बहादुर सिंह, विमल कांत पांडे, मनोज डडसेना,शेख मेहमूद, विनीत सोनी, विजय शुक्लाआदि उपस्थित थे।

Exit mobile version