महादेव बुक मामले में बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव ने किया बड़ा खुलासा: श्रीलंका, कोलकाता समेत कई शहरों में 20 से ज्यादा पैनल का संचालन… 200 बैंक खातों में 3 करोड़ के ट्रांजेक्शन; पढ़िए

रायपुर। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक मामले में गिरफ्तार आरोपी बर्खास्त अर्जुन यादव ने EOW की रिमांड में बड़ा खुसाला किया हैं। पूछताछ में अर्जुन यादव ने बताया कि, वो 20 से अधिक पैनल संचालित कर रहा था। आरोपी के निशानदेही पर 200 से अधिक बैंक अकाउंट का भी खुलासा हुआ हैं। पुलिस ने बैंक अकाउंट में रखे 3 करोड़ रुपए फ्रिज भी करवा दिए हैं। आपको बता दें कि, आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा महादेव सट्टा बुक मामले में बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव को शुक्रवार को पचमढ़ी से हिरासत में लेकर रायपुर लाया गया था।

पूछताछ के बाद आरोपी की महादेव बुक में संलिप्तता पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार करके ब्यूरो द्वारा पूछताछ के लिये उसे 5 दिवस की पुलिस रिमांड में लिया गया है। EOW के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में अब तक 20 से अधिक महादेव ऐप के पैनल का संचालन करना स्वीकार किया है जिसमें से वर्तमान में 04 पैनल श्रीलंका और 01 पैनल कोलकाता में चलना बताया। आरोपी से प्राप्त पैनलों के संबंध में जानकारी के आधार पर रायपुर पुलिस की टीम द्वारा कोलकाता में कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी अर्जुन यादव के मोबाइल फोन में महादेव ऐप से जुडे हुए बहुत से Whatsapp ग्रुप भी मिले हैं जिनमें से कुछ ग्रुप RTGS एकाउन्ट से और कुछ ग्रुप फेक एकाउन्ट से संबंधित हैं। ब्यूरो की टीम द्वारा ग्रुप्स से प्राप्त जानकारी के आधार पर 200 से अधिक ऐसे बैंक एकाउन्ट को चिन्हांकित करके लगभग 03 करोड रूपये की राशि इन बैंक खातों में फीज करवाया गया है। आरोपी से महादेव ऐप के पैसे से खरीदी गई एक FOURTUNER गाड़ी भी जप्त की गई है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...