मतदान सामग्री का वितरण 10 फरवरी को: दुर्ग, भिलाई, रिसाली निगम का वितरण भारती विश्वविद्यालय पुलगांव से… बाकी नगरीय निकायों का मुख्यालय में निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र से

दुर्ग। जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी 2025 को मतदान की तिथि निर्धारित है। जिले में सफलतापूर्वक मतदान सुनिश्चित करने कल 10 फरवरी 2025 को प्रातः 8.00 बजे से मतदान सामग्री का वितरण नगरीय निकायों के लिए निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र से किया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग, नगर पालिक निगम भिलाई और नगर पालिक निगम रिसाली के मतदान दलों को सामग्री वितरण भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग से किया जाएगा। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के मतदान दल को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई-03 से मतदान सामग्री वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार नगर पालिक परिषद कुम्हारी के मतदान दलों को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुम्हारी, नगर पालिक निगम परिषद अमलेश्वर के मतदान दलों को स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलेश्वर, नगर पालिक परिषद अहिवारा के मतदान दलों को रिकेशन क्लब वार्ड-11 नंदनी नगर अहिवारा से सामग्री वितरण किया जाएगा। नगर पंचायत धमधा में स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमधा, नगर पंचायत पाटन में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम (बालक) स्कूल पाटन और नगर पंचायत उतई में शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई से मतदान दलों को सामग्री वितरण किया जाएगा। मतदान समाप्ति पश्चात् मतदान दल उक्त केन्द्रों में ही सामग्री जमा करेंगे।

उक्त नगरीय निकायों के 165 वार्डों में स्थापित 397 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्रियों के साथ 10 फरवरी को रवाना किया जाएगा। नगर निगम दुर्ग के महापौर हेतु दो प्रत्याशी और अन्य निकायों के अध्यक्ष पद हेतु 24 प्रत्याशियों सहित महापौर/अध्यक्ष पद हेतु कुल 26 अभ्यर्थी तथा पार्षद पद हेतु 540 अभ्यर्थी चुनाव के मैदान में तैनात है। नगरीय निकायों हेतु मतदान 11 फरवरी 2025 को प्रातः 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक संपन्न होगा। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...