जिला भिलाई BJYM ने बढ़ते अपराधों और नशाखोरी को लेकर SP सिन्हा को सौंपा ज्ञापन: जिला अध्यक्ष मिश्रा बोले – रोड में भट्टी और देर रात बार के खुले रहने से शहर में बढ़ रहा अपराध

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई द्वारा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में जिले में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं व नशाखोरी को लेकर दुर्ग जिले के एसएसपी शलभ सिन्हा से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान अमित मिश्रा ने कहा – “शराब भट्टियों का रोड के पास होना व बार का देर रात तक खुले रहने से क्षेत्र में लूटपाट व हत्या जैसी वारदातें बढ़ रही है। भिलाई एजुकेशन हब के नाम से जाना जाता है जिससे प्रदेश भर के युवा यहां पर पढ़ाई के लिए आते हैं पर बढ़ते अपराधिक घटनाओं क कारण युवा व उनके परिजन के मन में भय बना रहता है इस कारण शीघ्र गति शीघ्र इस विषय कोर्स संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए अन्यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा आंदोलन को बाध्य होगी।”

ज्ञापन सौंपते समय जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, जिला महामंत्री विशालदीप नायर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जयसवाल, जिला कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, जिला मंत्री राम शर्मा व हर्षल यादव, जिला प्रचार प्रसार मंत्री राहुल झा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी केशव कुमार पासवान, कन्या शक्ति केंद्र संयोजिका अर्पण मुखर्जी, वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र पांडे, मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, शशि पटनायक, आशीष दुबे, पूनम चंद सपाहा, कृष्ण द्विवेदी, लोकेश चंद्राकर, धर्मेंद्र पांडे, शाश्वत मौर्य, मनोज साहू व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...