BJP के स्वच्छ भारत अभियान जिला भिलाई की पहली मीटिंग सम्पन्न: अभियान के प्रदेश संयोजक शंभु गुप्ता और भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया हुए शामिल

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के स्वच्छ भारत अभियान की जिला भिलाई प्रथम मीटिंग प्रियदर्शिनी परिसर भा.ज.पा कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें मार्गदर्शन के रूप में स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक शंभु गुप्ता, भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, पुर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहु विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभाग के जिला संयोजक विनोद देवांगन, सहसंयोजक उत्तम साहु, अनिल सोनी एवं सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल सोनी ने किया। कार्यक्रम का समापन उत्तम साहु द्वारा सभी सदस्यों का आभार एवम धन्यवाद के साथ संपन्ना हुआ।

Exit mobile version