अगर आप से भी PM आवास की स्वीकृति के नाम के लिए कोई मांगता है पैसा तो तत्काल करे शिकायत, जिला पंचायत CEO ने हितग्राहियों से की अपील

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजना अंतर्गत रायपुर जिले में कुल 25025 आवासों को पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही जिले के 4424 अपूर्ण आवासों को उनके कार्य स्तर के अनुसार राशि जारी की जा रही है।। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किसी प्रकार शुल्क मांगे जाने पर योजना के हितग्राहियों से शिकायत करने की अपील की है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि राज्य कार्यालय से लक्ष्य प्राप्त होने पर प्राथमिकता के आधार पर प्रतिवर्ष आवास की स्वीकृति की जाती है। आवास स्वीकृति या उपरोक्त कार्य में किसी भी स्तर पर कोई शुल्क किसी माध्यम से नहीं लगता है। वाट्सएप, फोन या ऑनलाइन के माध्यम से संपर्क कर आवास की राशि जारी कराने के नाम पर ठगी के शिकार न हों व किसी के बहकावे में आने से बचें। हितग्राही कहीं भी राशि देने से बचें। हितग्राही का नाम स्थाई प्रतीक्षा सूची में दर्ज है, तो आवास अवश्य मिलेगा। यदि किसी के द्वारा शुल्क मांगा जाता है तो इसकी शिकायत तत्काल करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...