दुर्ग डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में नवजात बच्चों के अदला-बदली मामले में बड़ा अपडेट: जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति ने पेश की रिपोर्ट; अब होगा DNA टेस्ट

दुर्ग। जिला चिकित्सालय दुर्ग के मातृ-शिशु अस्पताल में नवजात शिशुओं के अदला-बदली के मामले में जिला प्रशासन ने एक जांच समिति का गठन किया था। समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत की, जिसके बाद समिति ने शिशुओं के हित को ध्यान में रखते हुए डी.एन.ए टेस्ट (DNA Test) करवाने का आदेश पारित किया है। इस प्रक्रिया की कार्यवाही जारी है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में दोनों नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा की गई है, और दोनों शिशु पूरी तरह से स्वस्थ पाए गए हैं।

क्या होता है DNA टेस्ट?
डीएनए टेस्ट एक वैज्ञानिक परीक्षण है, जो किसी व्यक्ति के आनुवंशिक जानकारी को पहचानने के लिए किया जाता है। यह टेस्ट शरीर से रक्त, लार या अन्य ऊतक का नमूना लेकर किया जाता है। डीएनए टेस्ट का उपयोग पारिवारिक संबंधों की पुष्टि, अपराध स्थल पर साक्ष्य की पहचान, और स्वास्थ्य जांच में किया जाता है। यह परीक्षण विशेष रूप से तब उपयोगी होता है जब शारीरिक गुण, जन्म प्रमाणन, या रिश्तों को साबित करना हो। डीएनए टेस्ट विश्वसनीय और सटीक होता है, जो समाज में न्याय की प्रक्रिया को प्रभावी और मजबूत बनाता है।

एक परिवार ने की थी DNA टेस्ट की मांग; देखिये वीडियो

क्या है पूरा मामला देखिये संजय की रिपोर्ट

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...