भिलाई के अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई : इलाज के पैसे मांगने पर नशे में धुत मरीज ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, मुंह पर मारा मुक्का

भिलाई। भिलाई के IMI अस्पताल में नशे में धुत मरीज ने हंगामा मचाया। उसने डॉक्टर को जमीन पर पटककर उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी के पैर में चोट लगी थी, जिसका इलाज कराने आया था। इलाज के बाद पैसे मांगने पर आरोपी ने डॉक्टर के साथ मारपीट की है। यह मामला खुर्सीपार थाना इलाके का है।

पुलिस के अनुसार, घटना 2 नवंबर की रात 9.30 बजे की है। गौतम नगर निवासी आरोपी अमित मौर्य ने IMI अस्पताल के संचालक राजेश कुमार (44) के मुंह पर मुक्के से मारा है। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल, आरोपी अमित को हादसे में पैर में चोट लगी थी। जब वह अस्पताल पहुंचा तो शराब के नशे में था। अस्पताल के स्टाफ ने उसकी MLC (मेडिको-लीगल केस) बनाई। इसके बाद आरोपी अमित से 700 रुपए जमा करने कहा गया। इससे अमित स्टाफ से विवाद करने लगा।

अस्पताल में शोर सुनकर डॉ. राजेश कुमार की पत्नी पहुंची। विवाद को बढ़ता देख उन्होंने अपने पति डॉ. राजेश को बुलाया। राजेश ने आरोपी अमित को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं था। पैसे भी नहीं दे रहा था। इसी बीच आरोपी ने डॉ. राजेश के मुंह पर मुक्का मार दिया। उसने कई बार डॉक्टर को थप्पड़ भी मारा। मारपीट के बाद ट्रीटमेंट के पैसे दिए बगैर आरोपी मौके से भाग गया।डॉक्टर राजेश ने खुर्सीपार थाने में मामले की शिकायत की है।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने मारपीट की बात स्वीकार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...