डॉक्टर्स ने थामा बीजेपी का दामन: प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने डॉक्टर्स को कराया भाजपा प्रवेश, 300 से अधिक संख्या में स्पर्श हॉस्पिटल के डॉक्टर और स्टॉफ हुए शामिल

भिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह शनिवार को भिलाई प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान वो स्पर्श मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पहुंचे और 300 से अधिक की संख्या में डॉक्टर और वहां के स्टॉफ को भाजपा प्रवेश कराया। इस दौरान स्पर्श के डायरेक्टर डॉ. दीपक वर्मा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और प्रदेश आयोजक शंभू गुप्ता शनिवार को वैशाली नगर कॉलेज के पास स्थित मगध तेली समाज के भवन में सर्व समाज की बैठक में पहुंचे थे। वहां उन्होंने लोगों से दुर्ग से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल को जिताने की मांग की। इस दौरान स्पर्श हॉस्पिटल में भी भाजपा प्रवेश और चिकित्सक सम्मेलन आयोजित किया गया।

आयोजन के दौरान स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर विनोद वर्मा ने, डॉ. अंकुर परघनिया, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. समीर कथाले, डॉ. अखिल मडामे और हेमत देवंगन, सत्यम पटेल, राकेश निमजे, छोटे लाल सहित अन्य ने साथ भाजपा प्रवेश किया। इस दौरान स्पर्श के 300 से अधिक स्टॉफ ने भी प्रदेश अध्यक्ष के हाथों भगवा गमछा पहनकर भाजपा प्रवेश किया। किरण देव सिंह ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में ऐसा पहली बार है जब वो किसी अस्पताल के कार्यक्रम में इतना अधिक समय दिए और यहां इतनी अधिक भीड़ देखने को मिली। उन्होंने कहा कि ये एक बड़ा अवसर है। हमारे साथ स्पर्श के डॉक्टर और उनका स्टॉफ जुड़ा है ये पार्टी के लिए बड़ी बात है।

कार्यक्र के दौरान भाजपा से दुर्ग लोकसभा के सह प्रभारी संजय बघेल, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. एके खरे, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष, भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, भिलाई निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, डॉ. आदर्श त्रिवेदी, डॉ. एपी सावंत, स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजय गोयल और संतोष सोनी सहित बड़ी संख्या में अतिथ मौजूद रहे।

भूपेश बघेल ने काम किया होता तो राजनांदगांव से चुनाव नहीं लड़ते
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस विजय बघेल पर आरोप लगा रही है कि उन्होंने 5 साल में कुछ नहीं किया। सच तो यह है कि भूपेश बघेल ने 5 सालों में कुछ नहीं किया। यही कारण है कि उन्हें अपना क्षेत्र छोड़कर राजनांदगांव से चुनाव लड़ना पड़ गया। अगर उन्होंने कुछ किया होता तो वो दुर्ग लोकसभा से चुनाव लड़ते।

कांग्रेस केवल चुनावी सगूफा छोड़ने का कर रही काम
कांग्रेस के पास कुछ नहीं है। पांच साल की सरकार में उन्होंने 36 प्रकार के वादे किए। घोषणा पत्र लाया, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। यही कारण है कि जनता का उसके ऊपर से विश्वास हट गया और पांच साल में ही सरकार बदल गई। कांग्रेस ने कुछ किया नहीं तो वो जनता के बीच जाकर चुनावी सगूफा छोड़ रही है।

साय साय का नारा क्यों बदलेंगे
कांग्रेस के दिए नारे सांय सांय को बदलने की बात पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसे क्यों बदलेंगे। साय साय का मतलब तुरंत तुरंत। भाजपा ने जो भी वादे किए हैं उसे साय साय पूरा किया। आगे भी जो वादे करेगी और जो वादे बचे हैं उसे सांय सांय पूरा करेगी। आज 72 लाख से अधिक माता बहनों को महतारी वंदन योजना का पैसा दिया। धान का बोनस दिया। 21 क्विंटल धान की खरीदी की। जल्द ही 500 रुपए में गैस सिलेंडर भी दिया जाएगा।

Exit mobile version