भिलाई में बुद्ध परिसर के पास बनेगा डोम शेड: 10 लाख रूपए की लागत से होना है निर्माण… भूमिपूजन में MLA देवेंद्र, मेयर नीरज, कांग्रेस भिलाई जिलाध्यक्ष मुकेश और MIC मेंबर संदीप हुए शामिल

भिलाई। भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक 5 कोसानगर रैश्ने आवास, बुद्ध विहार परिसर के समीप 10 लाख की लागत से डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। आज इसका विधिवत भूमि पूजन विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, कांग्रेस भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर और MIC मेंबर संदीप निरंकारी की उपस्थिति में मोहल्ले वासियों के माध्यम से किया गया।

डोम शेड निर्माण हो जाने से विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मोहल्ले वासियों को सहूलियत मिलेगी तथा अनेकों कार्यक्रम आदि करने में आसानी होगी। बारिश एवं कड़कती धूप में भी आयोजन में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। भूमि पूजन के दौरान विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर तथा महापौर परिषद के सदस्य एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी संदीप निरंकारी और मोहल्ले वासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आपको बता दे कि काफी दिनों से इसकी मांग की लोगो के द्वारा की जा रही थी जिसको देखते हुए स्थानीय पार्षद संदीप निरंकारी ने इसके लिए प्रयास करते हुए कार्य को महापौर नीरज पाल के चलते स्वीकृति दिलाई और आज भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराया, कार्य पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही लोगों को सुविधा मिलना प्रारंभ हो जाएगा और विभिन्न आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान लोगो को मिल पाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...