CG – आम लोगों को झटका! घरेलू बिजली दर में बढोत्तरी, नया रेट जारी…जानिये घरेलू, व्यवसायिक और कृषि कनेक्शन की दरों की कितनी बढ़ी कीमत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली 1 जुलाई से मंहगी हो गई है। विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने मीडिया को शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बढ़ोतरी घेरेलू, गैर-घरेलू, कृषि तीनों वर्गों के उपभोक्ताओं के लिए हुई है। उपभोक्ताओं को अगस्त का बिल बढ़ा हुआ मिलेगा।

इस निर्णय के तहत अब घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 10 से 20 पैसे अधिक चुकाने होंगे। वहीं, व्यवसायिक यानी गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए औसतन 25 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। सबसे ज्यादा असर कृषि पंपों पर पड़ा है, जिनकी दरों में सीधे 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। यह वृद्धि राज्य के लाखों किसानों को प्रभावित कर सकती है, जो पहले से ही खेती की लागत को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। दरअसल छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी ने दिया था 4947.41 करोड़ राजस्व घाटा का ब्यौरा दिया था। नियामक आयोग ने राजस्व घाटे को 523.43 करोड़ मान्य किया।

प्रमुख दर वृद्धि इस प्रकार है:

  • घरेलू उपभोक्ता: 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि
  • गैर-घरेलू उपभोक्ता (व्यवसायिक): औसतन 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि
  • कृषि पंप: 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि

हेमंत वर्मा ने कहा कि दरों में यह संशोधन ऊर्जा कंपनियों की लागत, मेंटेनेंस खर्च और फिक्स्ड चार्ज के आकलन के आधार पर किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। हालांकि, आयोग का तर्क है कि यह वृद्धि न्यूनतम है और अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में अब भी बिजली की दरें कम हैं। बावजूद इसके आम जनता और किसान वर्ग में इस फैसले को लेकर असंतोष देखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...