CG में डबल मर्डर: भाई-बहन की हत्या से मचा हड़कंप… महिला का शव घर के आंगन में और युवक की लाश घर के अंदर मिला… जांच में जुटी पुलिस

CG

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुरानी हटरी के पास महिला समेत दो की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सीताराम जायसवाल व उसकी बहन अन्नपूर्णा जायसवाल है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। महिला का शव घर के आंगन गली में बरामद हुआ, वहीं सीताराम का शव घर के अंदर मिला। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

Exit mobile version