खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां घर में संदिग्ध हालत में पति-पत्नी की लाश मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पूरा मामला खैरागढ़ के गंडई थाना क्षेत्र के अतरिया रोड गांव का है। यहां घर में संदिग्ध हालत में भदेरा मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक बाबू लाल सोरी और उनकी पत्नी की लाश मिली है। ऐसा कहा जा रहा है कि पति-पत्नी की हत्या की गई है। पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे।

ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। पुलिस ने पड़ोसी को हिरासत में लिया है। कहा जा रहा है कि पुरानी रंजिश पर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।