हादसे में ड्राइवर की मौत: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई मेटाडोर… ड्राइवर की हो गई मौत… स्टीयरिंग में फंसे चालक को बाहर निकालने लगे 2 घंटे

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसा हुआ है। यहां तड़के 4 बजे हरी मिर्च लेकर जगदलपुर से रायपुर सब्जी मंडी जा रहा मेटाडोर सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में मेटाडोर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जोरदार टक्कर में मेटाडोर का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मेटाडोर मिर्च लेकर जगदलपुर से रायपुर सब्जी मंडी जा रही थी। मामला कुरूद ब्लॉक के मरौद का है।

हादसे के बाद ट्रक के साथ ड्राइवर फरार हो गया। इधर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को निकालने की कोशिश की, लेकिन वो बुरी तरह से फंस गया था। पुलिस ने स्टीयरिंग में फंसे ड्राइवर के शव को जैसे-तैसे 2 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने क्रेन और जेसीबी भी बुलवाई, जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को वहां से हटाया गया। फिलहाल पुलिस ने ड्राइवर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक रायपुर का रहने वाला था। पुलिस ने मेटाडोर के मालिक से भी संपर्क किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...