ड्राइवर की झपकी और पूर्व विधायक की कार का एक्सीडेंट: पेंड्रा से बिलासपुर जा रहे थे… ड्राइवर ने मारी झपकी, सीधे सामने वाली गाड़ी से भिड़ी कार… हादसे में पूर्व विधायक सहित 6 घायल

बिलासपुर। सड़क हादसे में पूर्व विधायक रामदयाल उईके गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसा उस वक्त हुआ, जब वो पेंड्रा से बिलासपुर कार से जा रहे थे, इसी दौरान उनकी कार की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गयी। घटना में पूर्व विधायक की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना में पूर्व विधायक के अलावा 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना केंदा चौकी क्षेत्र में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के पाली-तानाखार के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता रामदयाल उइके मंगलवार दोपहर को करीब 2 बजे पेंड्रा से बिलासपुर जा रहे थे। वो अभी बंजारी बस्ती के पास पुहंचे थे कि उनकी कार सामने से आ रही कार से टकरा गई।

बड़ा हादसा टला
बताया जा रहा है कि यदि पूर्व विधायक की कार सामने से आ रही कार से नहीं टकराती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बगल से एक खाई थी, वहां भी गाड़ी जा सकती थी। इस हादसे में उइके के गाड़ी में बैठे लोग और सामने वाली गाड़ी में बैठे लोग भी घायल हुए हैं। कुल मिलाकर विधायक समेत 6 लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

घटना के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ड्राइवर को झपकी आई थी। इसी वजह से यह हादसा हुआ है। हादसे में ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। फिलहाल सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...