दुर्ग में ड्रग डीलर गिरफ्तार: ढाई किलो गांजा जब्त… आरोपी पर दर्जन भर से ज्यादा मामले पहले से दर्ज… आरोपी ने SP को बताया किस जुर्म कितनी होती है सजा, पुलिस कप्तान हैरान; मास्टरमाइंड फरार

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने एक गांजा तस्कर को अरेस्ट किया है। आरोपी के ऊपर पहले से ही 14 मामले दर्ज है। आरोपी पारस मंडल उर्फ बिट्टू, निवासी बजरंग चौक, रुआबांधा बस्ती, रिसाली को दुर्ग पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपी पहली बार NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार हुआ है। आरोपी ने अवैध लाभ अर्जित करने के लिए मादक पदार्थ गांजा बेचता था। आरोपी के कब्जे से कुल ढाई किलो गांजा एवं बिक्री रकम 1200 कैश जब्त किया गया है। दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने जब प्रेस कांफ्रेंस में आरोपी से पूछताछ की, तो आरोपी ने किस जुर्म में कितनी सजा होती है गिना दिया। जिससे पुलिस कप्तान हैरान रह गए।

पुलिस के अनुसार, थाना भिलाई नगर क्षेत्र के यादव चौक रुआबांधा बस्ती में रोहित कन्नौजिया के दुकान में आरोपी पारस मंडल उर्फ बिट्टू के द्वारा अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ गांजा बिक्री कर रहा था। जिसकी सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर की टीम एवं निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में थाना भिलाई नगर की पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर आरोपी पारस मंडल उर्फ बिट्टू पिता नागेंद्र मंडल उम्र 23 साल निवासी बजरंग चौक रुआबांधा बस्ती भिलाई को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 02 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा और 1200 रुपए बिक्री रकम को बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 196 / 2023 धारा 20 (ख) 27 (क) एन डी पी एस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय पेश किया जाएगा। जिला दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा जिले में अवैध कारोबार में रोक लगाने नशे से संबंधित अपराध में नकेल कसने एवं जिले में अवैध नशा के कारोबार को रोकने के लिए सख्त दिशा निर्देशो दिए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल अशोक राखेचा के मार्गदर्शन में थाना भिलाई नगर की टीम द्वारा कार्यवाही किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG ट्रांसफर: कई अधिकारियों के हुए तबादले, GAD ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय के चार अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। देखिए सूची...

CBSE बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में लावण्या ने हासिल की...

भिलाई। सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। जिसमें दुर्ग जिले की बेटी लावण्या यादव ने 10वीं...

साय कैबिनेट ब्रेकिंग: विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म… बैठक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे कई फैसले लिए...

रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर सुसाइड केस : पति का था...

बिलासपुर. रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि...

ट्रेंडिंग