बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध; मंत्री गजेंद्र यादव की पहल पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में ‘शुष्क दिवस’ (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह (slaughterhouses) और मांस की दुकानों को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लिया गया यह फैसला राज्य की सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और जनभावनाओं के सम्मान की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

शिक्षा मंत्री की मांग पर लिया गया निर्णय: यह निर्णय प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की विशेष मांग पर लिया गया है। मंत्री यादव ने जन्माष्टमी की गरिमा और प्रदेशवासियों की धार्मिक भावनाओं का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 4 सितंबर को शराब और मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया था, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया।

यादव समाज और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर: भगवान श्रीकृष्ण को अपना आराध्य मानने वाले यादव समाज ने इस फैसले पर गहरा उत्साह और प्रसन्नता जताई है। स्वयं यादव समाज से आने वाले शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जनभावनाओं को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था। निर्णय के बाद समाज ने इसे अपने मान-सम्मान और आस्था का प्रतीक बताया है।

मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा:

“श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। प्रदेश की जनभावनाओं और यादव समाज की श्रद्धा का सम्मान करते हुए 4 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित करने व मांस बिक्री बंद रखने का निर्णय अभिनंदनीय है। इस संवेदनशील फैसले के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का हार्दिक आभार। जय यादव, जय माधव!”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...

गोवंश का सिर कटा मिलने पर बवाल, हिंदू संगठनों...

राजनांदगांव। शहर के गौरीनगर तालाब में गोवंश का सिर कटा मिलने की घटना को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। मामले में एक संदिग्ध...

फेसबुक पर दोस्ती, मंदिर में शादी और सात फेरों...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में हुई शादी में सात फेरे नहीं होने का हवाला देकर विवाह को शून्य घोषित...

नवरात्रि पंडाल के पास दर्दनाक हादसा, सड़क पर बंधी...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नवरात्रि पंडाल के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक फैजान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी...