दुर्ग ब्रेकिंग: DSP पर लगा दुष्कर्म का आरोप… शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध… युवती से मारपीट और जान से मारने की धमकी भी, FIR दर्ज

Durg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां तैनात एक डीएसपी के लिखाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है की 21 वर्षीय युवती की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। पीड़िता ने शिकायत में डीएसपी के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने 26 मार्च 2025 को डीएसपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(3), 69 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

पद्मनाभपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी विनोद मिंज के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित युवती की शिकायत के अनुसार डीएसपी मिंज से उसकी मुलाकात 2024 में हुई थी। धीरे-धीरे परिचय बढ़ा और डीएसपी मिंज ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती बातों में आ गई। युवती के अनुसार डीएसपी मिंज ने शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब जब शादी की बात आई तो डीएसपी ने मना कर दिया।

युवती ने यह भी बताया कि डीएसपी मिंज पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। यह बात भी युवती से छिपाई और बार बार शादी का प्रलोभन देता रहा। युवती ने शिकायत में यह भी बताया कि शादी का दबाव बनाने पर उसके साथ मारपीट भी और गाली गलौच भी किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। युवती की शिकायत की जांच के बाद पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...