रायपुर/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ सरकार ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी (DSP) कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उन पर ड्यूटी के दौरान कई गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही के आरोप लगे थे।
जांच में सही पाए गए आरोप
दंतेवाड़ा में पोस्टिंग के दौरान डीएसपी कल्पना वर्मा के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद विभाग ने मामले की जांच बिठाई। जांच रिपोर्ट में उनके खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए, जिसके आधार पर राज्य सरकार ने यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
मुख्यालय में किया गया अटैच
निलंबन की अवधि के दौरान कल्पना वर्मा को पुलिस मुख्यालय (PHQ) नवा रायपुर में अटैच कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, निलंबन के दौरान उन्हें नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
