जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसों में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गांव में भाई-बहन की लोहे की रॉड से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई है। वहीं कुछ ही दूर पर उन्हीं के चाचा का शव फंदे पर लटका मिला है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची और जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है की रंजिश के कारण भतीजे-भतीजी आलोक गौरहा उम्र 10 साल और मधु गौरहा उम्र 19 की लोहे के सरिए से पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतिका के परिजन दूसरे राज्य में रह कर मजदूरी करते है। आरोपी कानाम मानेश गौराहा जो मृतकों का चाचा था और उन्ही के साथ एक ही घर में रहता था। बताया जा रहा हैं कि, आरोपी मानेश गौराह की पत्नी को मृतिका मधु गौराहा का बड़ा भाई दो साल पहले ही भगाकर अपने साथ ले गया था।
इसी बात को लेकर आये दिन आरोपी का मृतकों के परिवार वालों से विवाद भी होता रहता था। आज भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी चाचा ने लोहे के रॉड से अपने दोनो भतीजी और भतीजे के उपर हमला कर दिया। आरोपी ने इतनी क्रूता के साथ घटना का अंजाम दिया है कि 19 साल की मधु के दोनों आंखे फोड़ दी और सो रहे अपने भतीजे के सिर पर रॉड से मार मार कर उसकी हत्या कर दी है। इसके बाद खुद भी घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ में फंदा लटका कर आत्महत्या कर ली है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लड़की के शव में एक भी कपड़े नहीं मिले है। आंशका जतायी जा रही हैं कि आरोपी चाचा ने अपनी भतीजी के साथ कुछ गलत भी किया होगा। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज कर जांच में जुट गयी है।