DURG BIG BREAKING: धोखाधड़ी मामले में BSR अपोलो हॉस्पिटल के पूर्व संचालक डॉ. खंडूजा कोलकाता से गिरफ्तार, सालभर से थे गायब

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय चिकित्सक पूर्व नेहरू नगर भिलाई निवासी एमके खंडूजा को दुर्ग पुलिस ने देर रात कोलकाता पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

बीएसआर अपोलो हॉस्पिटल स्मृति नगर के पूर्व संचालक, BSR स्कैन सेंटर भिलाई- दुर्ग- नागपुर के डायरेक्टर नेहरू नगर पूर्व निवासी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एमके खंडूजा के खिलाफ छावनी थाना में धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

उप निरीक्षक वरुण देवता एवं प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में भिलाई से भेजी गई पुलिस टीम डॉ. खंडूजा को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर भिलाई ला रही है। यह गिरफ्तारी शनिवार- रविवार की देर रात्रि की गई है। बताया जा रहा कि डॉ.एमके खंडूजा पिछले 1 साल से अधिक समय से अपने परिवार सहित भिलाई से गायब हो गए थे। उनके खिलाफ अदालत एवं विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, चेक बाउंस के अनेक मामले लंबित है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...