दुर्ग सिटी MLA गजेंद्र यादव और मेयर धीरज बाकलीवाल ने किया वार्ड का भ्रमण… जलभराव की समस्या से निपटने नाली निर्माण कार्य में तेजी लाने दिए निर्देश

दुर्ग। छत्तीसगढ़ समेत दुर्ग जिले में बीते कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण करने गुरुवार को दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ वार्ड 58 पहुंचे और स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर समस्या का निराकरण करने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किये। जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओ को जानने विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड भ्रमण किया।

वार्ड 58 उरला रोड साईंनगर में प्रीति सोनी ने जलभराव की समस्या बताने पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ कॉलोनी में जलभराव की समस्या देखे और वार्ड में स्वीकृत नाली निर्माण कार्य को जल्द ही शुरू कराने निर्देशित किये ताकि बारिश का पानी रुके नहीं और नाली के माध्यम से बाहर निकल सके। विधायक एवं महापौर को अपने वार्ड में देखकर नागरिक भी पहुंचे और साईंनगर के अनामिका पाण्डेय, शालिनी साहू व अभिषेक गुप्ता ने उनके क्षेत्र सड़क बनाने नाली निर्माण के अभाव में होने वाली समस्याओ को दिखाया जिस पर निगम के उपअभियंता ने बताया कॉलोनी में पानी के बहाव की दिशा को व्यवस्थित करने कार्य की जानकारी दिए।

उन्होंने नागरिकों को बताया क्षेत्र में डबलूबीएम सड़क और नाली बनाने स्वीकृत हो चुका है जल्द ही निर्माण होने के बाद समस्या से निजात मिलेगा। वार्ड में रिक्त भूमि पर पानी भर गया है जिसके लिए कच्चा रास्ता बनाकर नाली के जरिये बारिश के पानी को निकाला जा रहा है। इसके अलावा कई जगह पर निर्माण कार्य के सामग्री व मलबा डंप किया गया जिससे कीड़े मकोड़े समस्या बताई जिसे तत्काल हटाने कहा। इस दौरान पार्षद कांशीराम कोसरे, पार्षद देवनारायण चंद्राकर, निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, ईई दिनेश नेताम, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली व निगम की टीम उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...