उड़ीसा में BJP के पक्ष में दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने जुटाया समर्थन, समाजिक संगठनो से मुलाकात कर चुनावी सभा भी लिए

दुर्ग। दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव उड़ीसा में भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटा रहे है। वे मोदी के ब्रांड नेम और उनके विज़न का प्रचार कर स्वच्छ और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में भाजपा प्रत्याशी को जिताने उड़ीसा की जनता से आव्हान कर रहे है। उड़ीसा में लोकसभा चुनाव में प्रचार करने विगत दो दिनों से विधायक गजेंद्र यादव उड़ीसा प्रवास पर है। आज उड़ीसा के बागो मुंडा में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्व शर्मा के आमसभा में शामिल हुए इस दौरान यादव ने उड़ीसा के पटनायक सरकार की खामिया गिनाते हुए उड़ीसा की जनता से कहा की भाजपा का संकल्प ही मोदी की गारंटी है।

मोदी सरकार समाज के सभी वर्ग की चिंता करते है, गरीबों को आवास, महिलाओ का सम्मान और किसानों की खुशहाली भाजपा सरकार में आई है। उड़ीसा में डबल इंजन की सरकार बनाने बदलाव जरूरी है, उन्होंने सभा में उपस्थित जनसमूह को बीजेपी प्रत्याशी लक्खमन यादव और संगीता कुमारी सिंह को आशीर्वाद देकर उड़ीसा में बदलाव लाने अपील की।

सभा में छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। इसके पूर्व कांटाभांजी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सजहुट, भिरका, कानावीरा एवं पाताल पड़ा में सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर स्थानीय जनप्रतिनिधि चितरंजन कांत यादव, अर्जुन्द यादव, धवसिंह यादव के साथ उड़ीसा के गांवों में जनसंपर्क कर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए देशहित में कमल छाप में मतदान करने आव्हान किए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

भाजपा घेराव के दौरान हिंसा का केस दर्ज, कांग्रेस...

रायपुर। भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद और हिंसा के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। खम्हारडीह थाना...