दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव का जन्मदिन रहा खास: आशीर्वाद देने मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष पहुंचे… देर रात तक आते रहे शुभचिंतक… MLA को बधाई देने उमड़ा जन सैलाब

दुर्ग। शहर विधायक गजेंद्र यादव का जन्मदिन और भी खास हो गया जब उन्हें बधाई देने प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय और विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हुए और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए आशीर्वाद दिए। जन्मदिन समारोह में अपने चहेते विधायक को बधाई देने लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के सभी समाज, वर्ग, कार्यकर्त्ताओ व नागरिकों उनके जन्मदिन पर अपना प्यार बरसाया। उनके समर्थको ने शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजन भी किये।

केंद्रीय राज्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह ने काटा केक –
विधायक गजेंद्र के जन्मदिन समारोह में मुखयमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद संतोष पाण्डेय, विजय बघेल, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, भावना बोहरा, अनुज शर्मा, डोमन लाल कोर्सवाड़ा, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, मोतीलाल साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा, लोक गायिका अल्का चंद्राकर, गायक सुनील तिवारी, साथ ही भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए और केक काटे और मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा किये।

शहर विधायक गजेंद्र यादव ने अपने 45 वें जन्मदिन की शुरुआत सुबह चंडी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की। विद्युत नगर स्थित निवास में सुबह से ही अपने चहेते विधायक के जन्मदिन पर बधाई देने शुभचिंतको की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी ने भेंट स्वरूप उपहार दिया तो,कोई केक काटकर जन्मदिन के मौक़े को यादगार बनाया,महिलाओ ने मंगल तिलक कर विधायक के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं युवाओ की टोली ने जमकर आतिशबाजी करते हुए अपना उत्साह प्रकट किए

विधायक के जन्मदिन के अवसर को खास बनाने शुभचिंतको ने विभिन्न आयोजन भी किये। सुबह 6 बजे विधायक गजेंद्र चंडी मंदिर एवं लंगूरवीर मंदिर में बिटिया प्राची के साथ पूजा कर पुलगांव स्थित गोशाला पहुँचे जहां गाय को गुड़ चना व हरा चारा खिलाकर तिलक लगाया। इसके पश्चात श्री यादव दादा दादी नाना नानी पार्क पहुँचे जहाँ सैंकड़ो की संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों ने पूरे उत्साह से जन्मदिन मनाया उन्होंने शाल श्रीफल व गमछा भेंट कर सम्मान करते हुवे कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्होंने गजेंद्र को विधायक चुना है वे उसी के अनुरूप जनता की सेवा में जुटे है। वे अपनी सादगी और सभी के साथ अपनेपन के व्यवहार से सबका दिल जीत लेते है।

बोरसी में किया वृक्षारोपण
अपने लोकप्रिय विधायक के जन्मदिन पर बोरसी क्षेत्र के शुभचिंतको ने बोरसी में तालाब किनारे मैदान पर वृक्षारोपण किये, इसके पश्चात अग्रसेन चौक में कार्यकर्त्ताओ से मुलाकात कर जन्मदिन की खुशियां साझा की तदोपरांत स्टेडियम में बैडमिंटन खिलाड़ियों के ग्रुप के साथ जन्मदिन मनाये।

विधायक अनुज ने बांधा समाँ

गजेंद्र यादव के जन्मदिन समारोह में कई छत्तीसगढ़ी कलाकार शामिल हुए। इसी दौरान धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने आरुग है कलशा दाई गीत गाकर समा बांधा और यादगार बना दिया तो अल्का चंद्राकर के गीतों पर लोग झूम उठे। सुनील तिवारी ने भी कई गीतों पर प्रस्तुति दिए।

Exit mobile version