दुर्ग शहर MLA वोरा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हुए शामिल; “छत्तीसगढ़ पूरे देश मे एकता एवं समरसता की मिसाल” – अरुण वोरा

दुर्ग। दुर्ग शहर के सीनियर कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने रविवार को दुर्ग से मोहलाई तक विभिन्न समाज के कार्यक्रमों में शामिल हुए। जैन समाज द्वारा नवकार परिसर से जैन मंदिर तक अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल रैली निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने शिरकत की विधायक वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी रैली में शिरकत की एवं मुनियों के आशीष लेकर समाज के लोगों का अभिनंदन किया।

पुलगांव वार्ड-55 में यादव समाज द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव, बोरसी वार्ड 52 में आयोजित त्रिदिवसीय कबीर सत्संग महोत्सव एवं मोहलाई में आयोजित देवांगन समाज के कार्यक्रम में भी वोरा शामिल हुए एवं लोगों से भेंट मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि महावीर स्वामी, गौतम बुद्ध , गुरुनानक देव से लेकर संत कबीर, गुरु घासीदास, मिनी माता तक सभी पूजनीय संतों एवं मुनियों ने सामाजिक एकता एवं धार्मिक सद्भवना का संदेश समाज को देते हुए सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाए का मार्ग दिखाया है। कबीर दास जी के दोहे आज भी प्रासंगिक हैं वहीं जैन समाज की त्याग तपस्या एवं कर्मठता अनुकरणीय है। वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पूरे देश मे एकता एवं समरसता की मिसाल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...