दुर्ग कलेक्टर ने नेहरू नगर के ओवर ब्रिज का निरिक्षण: ब्रिज पर होगी लाइट की व्यवस्था… साथ ही होगा डिवाइडर का निर्माण… पंथी चौक से नेहरू नगर ब्रिज तक सड़क चौड़ीकरण

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज भिलाई नगर भ्रमण के दौरान नेहरू नगर की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ओवरब्रिज के अपर डिवाइडर के साथ प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन मुर्गा चौक ब्रिज की मरम्मत व खुर्सीपार रेलवे फाटक तक सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण करें।

इसके अलावा उतई से पाटन मार्ग में गति अवरोधक बनायी जाये। उन्होंने पावर हाउस के ब्रिज के नीचे बस स्टॉप बनाने के निर्देश दिए ताकि वाहनों की आवाजाही में परेशानी ना हो। इसी प्रकार उतई से पाटन रोड के तिराहे पर यातायात व्यवस्थित करने रोटरी निर्माण कराने कहा ताकि दुर्घटना से बचा जा सके। इसी प्रकार छावनी चौक पर भी सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महाराजा चौक पर हाई मास्क लाइट की व्यवस्था करने को कहा। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, डीएसपी ट्रैफिक सतीश कुमार ठाकुर व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...