दुर्ग कलेक्टर ऋचा चौधरी ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा: 31 अगस्त तक वृक्षारोपण अभियान, लगाए जाएंगे 05 लाख पौधें… जनसमस्याओं के निराकरण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर करें फोकस करने दिए निर्देश

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अधिकारियों की बैठक में नगरीय निकायों में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों की निकायवार निराकरण करने की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, नाली सफाई, सम्पत्तिकर, राशनकार्ड, आवास आदि प्राथमिकता वाले प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसी प्रकार स्वच्छ सर्वेक्षण अंतर्गत निकायों में सफाई, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, दिवाल राइटिंग, संकेतक बोर्ड, सौंदर्यीकरण, रेड स्पॉट, पब्लिक यूरीनल स्पॉट, व्यवसायिक एवं बाजार स्थलों की सफाई पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिये। साथ ही उल्लंघन करने वालों से जुर्माना राशि वसूली पर भी जोर देने कहा है। कलेक्टर चौधरी ने विभागवार समय-सीमा प्रकरणों की निराकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ, मुख्यमंत्री अन्य पत्र, कलेक्टर जनचौपाल और सार्थ-ई पोर्टल के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने ई-समाधान के लंबित प्रकरण पर संबंधित एसडीएम को तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर चौधरी ने किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई के परियोजना निदेशक से जिले में भारत माला परियोजना के तहत कार्यों की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने प्रोजेक्ट अंतर्गत ग्रामीणों के कृषि डुबान एवं आवागमन संबंधी समस्याओं का सकारात्मक ढंग से समाधान करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने मानसून सत्र में विभागों को निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक अब तक हुए वृक्षारोपण की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया कि आगामी 31 अगस्त तक वृक्षारोपण कार्य पूर्ण किया जाना है। जिले में इस वर्ष 05 लाख पौध-रोपण लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारी निर्धारित अवधि तक विभागीय लक्ष्य पूर्ण करने आवश्यक पहल करें। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैय्या कराने हेतु परिवार से सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए डोर-टू-डोर अभियान चलाकर परिवार के छूटे हुए लोगों को चिन्हांकित कर केम्प लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने मतदान केन्द्र की युक्तियुक्तकरण/मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने, नशा-मुक्ति भारत अभियान हेतु निर्धारित कार्ययोजना के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अवगत कराया कि जिले के शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों का विषयवार मासिक टेस्ट आयोजित किया जा रहा है।

अधिकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के मासिक टेस्ट पंजी का भी अवलोकन करना सुनिश्चित करें। बैठक में एडीएम अरविन्द एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश ध्रुव, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा, अपर कलेक्टर बी.के. दुबे, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी एवं विरेन्द्र सिंह, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ, नगर पालिका व नगर पंचायत के सभी सीएमओ एवं समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...

CG में आकाशीय बिजली का कहर: महिला और 4...

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम जवाली में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...