दुर्ग कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक: नागरिकों की समस्याओं के निदान के लिए 1100 पर कर सकते है डायल, निगम के द्वारा सर्वे कर स्पॉट चिन्हांकित किया जाएगा कचड़ा उठाने

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने बीएसपी प्रबंधन समिति के साथ सेक्टर क्षेत्र में वातावरण प्रदुषण से संबंधित समीक्षा की। इस दौरान उन्होने कहा कि प्रबंधन कचडा डंप करने के स्थान निर्धारित कर त्वरित निदान करने तथा सड़क पर किसी प्रकार का कचड़ा न पाया जाये। जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार की गंदगी तथा कचडा पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने मौसम को देखते हुये मच्छरों को हटाने के दवाई छिडकने के निर्देश दिये ताकि डेंगु तथा मलेरिया से बचाव किया जा सके।

नागरिकों की समस्याओं का निदान हेतु शिकायत निवारण सिस्टम 1100 स्थापित किया जाए ताकि नागरिक उक्त सिस्टम पर डायल कर सके। प्रबंधन ने बताया कि मलेरिया, डेंगु से बचाव के लिए घर घर दवाईयां छिड़की जा रही है तथा फागिंग की जा रही है। कलेक्टर ने प्रबंधन से कहा कि सड़कों पर स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था करें। अंधेरा होने के कारण असमाजिक तत्वों को जमावड़ा बना रहता है। किसी प्रकार की दुर्घटना न हो इसके लिए स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करें। आयुक्त नगर निगम भिलाई रोहित व्यास ने बताया कि स्ट्रीट लाईट लगाने के लिए बीएसपी को 136 स्ट्रीट लाईट की सूची दी गई जो अब तक एक भी लाईट नही लगी है। कलेक्टर ने प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुये कहा की स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था शीघ्र किया जाये।

उन्होने पशु पालकों को सख्त निर्देश दिया है कि सड़क पर पशु पाये जाने पर कार्यवाही होगी। प्रबंधन को भी कहा है सेक्टर क्षेत्र मे पशु पाये जाने पर कार्यवाही करें। ताकि दुर्घटना से बचा जा सकें। इस अवसर पर नगर निगर भिलाई महापौर नीरज पाल उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...

छत्तीसगढ़ में चमकेगा हीरा! महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में बड़ी...

रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...