नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार को बधाई देने पहुंचे दुर्ग कमिश्नर सुमित अग्रवाल… शहर के मूलभूत व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

दुर्ग। दुर्ग नगर पालिक निगम की नवनिर्वाचित महापौर अल्का बाघमार को बधाई और शुभकामनाएं देने दुर्ग निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल उनके निवास पहुंचे। इस अवसर पर शहर के मूलभूत व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान नवनिर्वाचित महापौर अल्का बाघमार ने आम नागरिकों की मूलभूत सुविधा को लेकर कहा कि शहर में बंद पड़े स्ट्रीट और सभी वार्डो अंदुरुनी क्षेत्र व चौक चौराहों पर बेहतर साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त सहित शहर स्वीकृति हुए निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के अलावा उन्होंने ध्यान में रखते हुए नागरिको को पानी की समस्यों से परेशानियों का सामना न हो इसके लिए शहर क्षेत्र में बचे हुए पाइप लाइन जोड़ने खराब लाइन को संधारण करने की बात कही।

उन्होंने ये भी कहा कि बचे हुए प्रधानमंत्री आवासों को जल्द पूरा कर पात्र हितग्राहियों को सौंपे। नव निर्वाचित महापौर अल्का बाघमार ने कहा कि जल्द आम जनता के बीच जाकर उनसे उनकी समस्याओं से रूबरू होकर निराकरण करेंगी। चर्चा के दौरान कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने जानकारी में नवनिर्वाचित महापौर को बताया कि आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण जिससे शहर की साफ सफाई और सुंदर बना कर अच्छी रैंकिंग लाकर शहर का गौरव बढ़ा सके इसके लिए पूरी टीम मेहनत कर रही है।महापौर ने कहा कि जल्द वे शहर क्षेत्र में बने निर्माणधीन प्रधानमंत्री आवासों में जाकर मुआयना करेंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...