सुबह-सुबह वार्ड निरिक्षण में पहुंचे दुर्ग निगम के आयुक्त लोकेश चंद्राकर: डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का लिया जायजा… नागरिकों से गीला- सूखा कचरा अलग-अलग रखने की अपील, नहीं तो होगा जुरमाना

दुर्ग। दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शुक्रवार सुबह वार्ड निरीक्षण के दौरान नागरिकों के घर जाकर लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने और देने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, कचरा नाली,सड़क में न फेके। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ बोरसी कालोनी, सुंदर नगर सहित मधुबन नगर में डोर टू डोर कलेक्शन का निरीक्षण किया। घर- घर जाकर स्वयं गीला सूखा कचरा कैसे लेना है लोगों को बताया।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने जिन घरों में गीला सूखा कचरा नही दिया गया, उन्ही से गीला सूखा कचरा अलग-अलग करवाकर डस्टबीन में डलवाया गया। साथ उन्हें हिदायत दी गई। ऐसा कतई न करें नही तो जुर्माना वसूला जावेगा। क्योंकि शहर को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी न केवल नगर निगम की बल्कि हम सब की है। आयुक्त ने घर से निकलने वाले कचरे को देखा, फिर अलग-अलग कर देने के निर्देश दिए। घर का कचरा बाहर न फेंकें।

शहर में डोरबेल योजना के तहत कचरे एकत्र करने आपके घर तक निगम रिक्शा भेज रहा है। नालियों में कचरा या घर से निकला निर्माण सामग्री, पॉलिथीन आदि को भी न डालें। इससे नालियां जाम होगी और परेशानी सभी को होगी। अगर कचरा फेंकेंगे तो नगर निगम आपके खिलाफ जुर्माना की कार्रवाही की जाएगी।आपको अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।निगम का अमला सफाई में कोताही बरते तो उसकी शिकायत भी जरूर करें। एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और भूमिका भी निभाएं।

Exit mobile version