Durg Crime : साइबर ठगी का मास्टरमाइंड यूपी से गिरफ्तार, खुद को CBI अधिकारी बताकर महिला से ठगे थे 55 लाख

दुर्ग। डिजिटल ठगी के बड़े मामले में सातवें आरोपी मास्टरमाइंड को नेवई पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लाईक अहमद को प्रोडक्शन वारंट पर दुर्ग लाया गया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

अप्रैल-मई 2025 में रची गई थी यह ठगी की साज़िश
मामला नम्रता चंद्राकर के परिवार से जुड़ा है। आरोपियों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर पीड़िता के पिता से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया और उनके खिलाफ 2 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का झूठा आरोप लगाया। परिवार को डराकर आरोपियों ने 55 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं परिवार की संपत्ति और आर्थिक स्थिति की पूरी जानकारी जुटा कर प्लानिंग की गई थी।

आरोपी का यूपी से कनेक्शन
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि आरोपी लाईक अहमद गोंडा जिले का निवासी है और लखनऊ की फूलबाग कॉलोनी में रहता था। यह आरोपी पहले से लखनऊ जेल में साइबर क्राइम के मामलों में बंद था।इस मामले में अब तक कुल सात आरोपी जेल जा चुके हैं। महाराष्ट्र के ठाणे से ऋषिकेश जोशी और चंदन बालकरण सरोज को भी पुलिस पहले ही गिरफ़्तार कर चुकी है।

Exit mobile version