दुर्ग के लिए शुभ मंगल: जिले में आज कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले…एक्टिव मरीज भी शून्य, यानि कोरोना मुक्त हमारा दुर्ग जिला

भिलाई। हर बुरी चीज का अंत होता है। अंधेरे के बाद रौशनी आती है। भले देर से ही सही, लेकिन वो अच्छे दिन आते हैं। कभी उम्मीद न तोड़े, हर उम्मीदों में आशा की एक नई किरण होती है। कोरोना के मामले में भी ऐसा ही हुआ। आज दुर्ग जिले के लिए शुभ मंगल रहा। ये शुभ मंगल भी यूं ही नहीं आया। इसके लिए हर किसी ने मेहनत की।

हर किसी ने अपना एफर्ट दिया। जागरूकता से लेकर मदद के लिए लोगों ने हाथ बढ़ाएं। सरकारी तंत्र ने संसाधन जुटाए। आज परिणाम आपके सामने हैं। कलेक्टर से लेकर एक स्टाफ नर्स ने हर उस चीज पर काम किया, जिससे हमारा जिला कोरोना मुक्त हो जाए।

लोगों के विश्वास और भरोसे से आज यह दिन देखने को मिला। आज हमारा दुर्ग जिला कोरोनामुक्त हो गया है। जी हां, आज कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आया। यही नहीं, दुर्ग जिले में आज एक्टिव मरीज भी शून्य हो गया है। अब न तो अस्पताल में कोई मरीज भर्ती है और न कोई घर पर क्वारेंटाइन।

कोरोना को जंग से हमारे दुर्ग जिले ने हरा दिया है। ये सब संभव हो पाया, सबके प्रयासों से। हमारे दुर्ग ने वो दौर भी देखा है जब कोरोना से मरने वालों के आंकड़े सुन लोगों की रूंह कांप जाती थी। लोग दहशत में थे।

अपनों के लाश छूने से भी पीछे हट रहे थे। हर किसी ने अपना कोई न कोई खोया है। अब सबके प्रयासों से सब ठीक होने जा रहा है। देश में भले ही हालात चिंताजनक हैं लेकिन हमने ये जंग जीत ली है। आगे भी इसी तरह हमें जागरूकता के साथ रहना है और कोरोना की एंट्री कभी नहीं करानी है।

1.16 लाख लोग संक्रमित हुए थे दुर्ग जिले
– 10 लाख 75 हजार सैंपल लिए गए दुर्ग जिले में अब तक। ये आंकड़े पहली लहर से लेकर अब तक के हैं।
– 1 लाख 16 हजार लोग संक्रमित हुए कोरोना से।
– 1800 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई दुर्ग जिले में।

Exit mobile version