दुर्ग जिला भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा कल… भूपेन्द्र सवन्नी और अनुराग सिंहदेव करेंगे घोषणा

दुर्ग। दुर्ग में कल रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा होगी। प्रदेश भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिला चुनाव अधिकारी भूपेन्द्र सवन्नी और जिला चुनाव पर्यवेक्षक अनुराग सिंहदेव के समन्वय से दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। यह घोषणा कार्यक्रम निम्नलिखित विवरण के अनुसार आयोजित किया जाएगा :-

तारीख: 05 जनवरी 2025
दिन: रविवार
समय: दोपहर 02 बजे
स्थान: जिला भाजपा कार्यालय, दुर्ग

Exit mobile version