कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लगाए आरोप पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष का पलटवार, कहा- खड़गे को स्वयं ही अपने मुख्यमंत्री पर नहीं है भरोसा

दुर्ग। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा केंद्र सरकार पर राज्य सरकार के 19 हजार करोड़ की मदद रोकने के आरोप पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि खड़गे को स्वयं ही अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं है। इसी कारण चुनावी समय में उप मुख्यमंत्री की नियुक्ति उन्होंने स्वयं की है। मुख्यमंत्री के झांसे में आकर अनर्गल आरोप लगाने के पहले खड़गे को तथ्यों से अवगत होना चाहिए। क्योंकि वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, वरिष्ठ नेता होने के नाते हम उनका सम्मान करते हैं, इसलिए उन्हें ससम्मान कह रहे हैं कि वे भूपेश बघेल की बातों में आकर अपनी गरिमा न गिरायें और कांग्रेस अध्यक्ष पद की प्रतिष्ठा का अवमूल्यन न होने दें।

जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल पौने 5 साल में इतना झूठ बोल चुके हैं कि प्रदेश की जनता का उन पर भरोसा ना होना स्वाभाविक है। उन पर तो स्वयं कांग्रेस को भी भरोसा नहीं है इसलिए केंद्रीय नेताओं को बुलाकर जनता के पैसे पर भरोसे के सम्मेलन आयोजित करना पड़ रहा है। इसके पहले भी खड़गे जांजगीर के सम्मेलन में देख चुके हैं कि कांग्रेस और भूपेश बघेल की जनता के बीच क्या स्थिति है। भूपेश बघेल का वास्तविक रिपोर्ट कार्ड ये है कि उन्होंने कांग्रेस के राजनेताओं के साथ साथ दुनिया के तमाम झूठे राजनेताओं का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल हर बार बकाया राशि के अलग-अलग आंकड़े पेश करते हैं। भूपेश बघेल के आंकड़े सत्य की कसौटी पर कभी खरे नहीं उतरते। एक तरफ वो कहते हैं कि धान खरीदी में केंद्र सरकार कोई सहयोग नहीं करती तो दूसरी तरफ वह धान खरीदी की राशि में नुकसान के अंतर की रकम मांगने के लिए प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखते हैं। भूपेश बघेल दो तरह की बातें करते हैं इसलिए पहले खड़गे को उनसे पूछ लेना चाहिए कि कौन सी बात सही है और कौन सी बात गलत है, उसके बाद ही वो जनता के बीच उन विषयों पर कुछ बोलें ताकि उनकी भद्द न पिटे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...