दुर्ग में मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन : 10.01 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी, शहर को जाम से मिलेगी राहत

दुर्ग। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा तक 1.4 किलोमीटर सड़क को फोरलेन में तब्दील करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने 10.01 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की ओर से यह स्वीकृति जारी की गई है। यह परियोजना शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की दुर्ग शहर के लिए प्रस्तावित महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है।

इस सड़क के फोरलेन बनने से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि जेल तिराहा से मिनी माता चौक तक फोरलेन निर्माण का काम पहले से ही जारी है। मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा तक स्वीकृत नए हिस्से के जुड़ने से दोनों मार्ग एक-दूसरे से कनेक्ट हो जाएंगे और लगातार फोरलेन सड़क उपलब्ध होगी।

शहर के भीतर प्रवेश किए बिना निकल सकेंगे वाहन

दोनों हिस्सों का निर्माण पूरा होने के बाद राजनांदगांव और बालोद की ओर जाने वाले वाहनों को दुर्ग शहर के भीतरी हिस्सों से गुजरने की जरूरत कम होगी। वाहन शहर के बाहर से ही अपने गंतव्य की ओर निकल सकेंगे। इससे शहर के अंदर यातायात का दबाव घटेगा और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों के आसपास मिलेगी सुविधा

मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा तक के मार्ग के आसपास कई स्कूल-कॉलेज, केंद्रीय जेल, लोक निर्माण विभाग का कार्यालय, शासकीय आवास, आरटीओ कार्यालय और वन विभाग के कार्यालय स्थित हैं। इन संस्थानों के कारण इस सड़क पर रोजाना बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क चौड़ी होने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही यातायात व्यवस्था सुगम होने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करने में भी मदद मिल सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विदेश में गूंजेगी छत्तीसगढ़ के युवा नेता की आवाज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस नेता और संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे।...

जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट : घर में घुसकर...

जांजगीर। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा...

छत्तीसगढ़ में थम नहीं रहा नकली पनीर का खेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नकली खाद्य पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए चल रही कार्रवाई के बीच रायपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी खेप...

नारायणपुर के जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता :...

नारायणपुर। नक्सलवाद से मुक्ति के बाद भी नारायणपुर के अंदरूनी इलाकों में सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी दौरान ग्राम डुंगा और...