दुर्ग। आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुआ। इस दौरान संस्थान में मौजूद अतिथियों और प्रशिक्षणार्थियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
सांसद विजय बघेल रहे मुख्य अतिथि
समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग के संयुक्त संचालक प्रशिक्षण तुलेश्वर सिंह तंवर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के बाद अतिथियों ने परीक्षा सत्र 2026 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान सफल प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
