लूट के आरोपी को दुर्ग पुलिस ने कुछ घंटों में ही पकड़ा

भिलाई। दुर्ग पुलिस के छावनी थाना पुलिस ने अपनी तत्परता से कुछ ही घंटों में मोबाइल लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पवन उर्फ ब्रुसली और शेख अरमान के कब्जे से लूटी गई मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की। घटना 18 जनवरी 2025 की रात की है, जब आरोपी ब्रुसली और शेख अरमान ने भिलाई के सुन्दर टेंट हाउस के पास संतोष बघेल से पैसे की मांग की और पैसे न देने पर उनका मोबाइल फोन लूट लिया।

इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने 19 जनवरी को मुखबिर से मिली सूचना पर पावर हाउस भिलाई में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

आरोपियों ने पूछताछ में लूट की घटना को स्वीकार किया और पुलिस ने उनका मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चेतन सिंह चन्द्राकर और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...

रिश्वत के नोट जेब से मिले, फिर भी नहीं...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिश्वत के एक पुराने मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी आरोपी के पास से रकम बरामद...

महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम साय...