दुर्ग: शिवनाथ नदी में डूबने से अधेड़ की मौत… SDRF ने निकाला शव, हादसा या कुछ और…?

दुर्ग। दुर्ग जिले से बहने वाली जीवन दायिनी शिवनाथ नदी में एक अधेड़ की डूबने से मौत हो गई है। घटना रविवार दोहपर का बताया जा रहा हैं। जैसे ही व्यक्ति की डूबने की सूचना SDRF को मिली उनकी टीम मौके पर पहुंची और डूबे हुए व्यक्ति के शव को नदी से बाहर निकाला गया। कंट्रोल रूम दुर्ग के सुचना के अनुसार पुलगांव थाना क्षेत्र शिवनाथ नदी महमरा एनिकट में व्यक्ति डूब गया। तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर डीप डाइविंग अनुभवी जवान इंद्रपाल यादव, राजकुमार यादव कड़ी मेहनत कर बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया। मृतक की पहचान भूपेंद्र कुमार यादव, पिता माखन यादव, उम्र 55 वर्ष, निवासी राजीव नगर दुर्ग के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि, अधेड़ नहाते वक्त नदी में डूब गया होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...