दुर्ग में शिविर का हाल-बेहाल, भड़के विधायक वोरा: दोपहर 12 बजे तक नहीं पहुंचे थे निगम के अफसर…देरी देखकर विधायक वोरा ने जताई नाराजगी, अफसरों से बोले…

दुर्ग। मोहन बाल मंदिर गंजपारा में आयोजित नगर निगम के जनसमस्या समाधान शिविर में दोपहर 12 बजे तक निगम अफसरों के न आने पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने नाराजगी जताई है। वोरा ने कहा कि तीन वार्डों के नागरिक और पार्षद शिविर में अपनी समस्या बताने आए हैं। लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार अफसर यहां मौजूद नहीं हैं।

ऐसे में शिविर का क्या औचित्य दोपहर साढ़े 12 बजे तक नगर निगम के शिविर में अधिकारियों में केवल भवन अधिकारी थवानी ही मौजूद थे। निगम कमिश्नर हरेश मंडावी सहित ईई राजेश पांडेय सहित अन्य अधिकारी शिविर से गायब रहे। इस पर वोरा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शिविर में केवल आवेदन लेने और रजिस्टर पर समस्या लिखने से काम नहीं चलेगा। शिविर स्थल पर निगम के वरिष्ठ अफसरों और इंजीनियरों को लोगों की समस्या सुनना चाहिए और समस्याओं को सुलझाना चाहिए।

शिविर में अफसरों के न आने पर स्थानीय वार्ड पार्षदों ने भी नाराजगी जताई। वार्ड पार्षद श्रद्धा सोनी ने कहा कि उनके वार्ड में सार्वजनिक नाली तोड़ दी गई है। निगम के आयुक्त और इंजीनियरों से इसकी शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज शिविर में निगम के ज्यादातर अफसर आए ही नहीं शिविर में अफसर नहीं आएंगे तो समाधान कैसे होगा।

शिविर में एमआईसी मेंबर भोला महोबिया, ऋषभ जैन, एल्डरमैन अजय गुप्ता भी मौजूद थे। वोरा ने निगम अफसरों से कहा है कि शिविर केवल खानापूर्ति बनकर न रह जाए। शिविर में नगर निगम के हर सेक्शन के अधिकारी अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। सड़क, नाली, पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाइट, राजस्व विभाग, बाजार विभाग सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी लोगों की समस्याओं का समाधान ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर स्थल पर ही करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...