विधायक वोरा के प्रयासों से दुर्ग शहर रौशन: अब ग्रीन चौक तक जगमगाया तिरंगा प्रकाश…वोरा ने किया स्ट्रीट लाइट में लगे तिरंगे प्रकाश का लोकार्पण

दुर्ग। भारत के आजादी के अमृत महोत्सव का रंग दुर्ग में भी दिखने लगा है। जिसके लिए बुनकर भवन से लेकर करहिडीह मार्ग तक के ट्यूबलर पोलों में तिरंगा रोप लाइट लगाने विधायक अरुण वोरा ने 10 लाख रु की राशि स्वीकृत की थी। जिसके पहले चरण में बुनकर भवन से ग्रीन चौक तक लगभग 36 पोलों में तिरंगे प्रकाश का वोरा द्वारा लोकार्पण किया गया।

द्वितीय चरण में राजीव ब्रिज से करहिडीह तक के 42 विद्युत पोल भी देश की शान तिरंगे के रंग में नजर आएंगे। इस दौरान अन्य पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, अजय मिश्रा, राजकुमार नारायणी, सत्यवती वर्मा, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, देवेश मिश्रा, राजेश शर्मा, गोलू गुप्ता, बृजकिशोर शर्मा, सुशील भारद्वाज कार्यपालन अभियंता प्रकाश थवानी मौजूद थे।

https://bhilaitimes.com/wp-content/uploads/2022/09/Advt_Gupta-Enterprises.mp4
Exit mobile version