दुर्ग में PWD की वजह से जल संकट: मुख्य मार्ग निर्माण के दौरान फूट गई पाइप लाइन…दुर्ग विधायक अरूण वोरा अधिकारियों पर भड़के, बोले-जनहित की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी

भिलाई। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा की पहल पर पीडब्लूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे नेहरू नगर चौक से मिनीमाता चौक तक मुख्यमार्ग उन्नयन एवं चौड़ीकरण के कारण आज फिर शहर के कई वार्डों की जनता को पानी नहीं मिला। सुबह से लोग नल न खुलने से हलाकान रहे। निर्माण कार्य जैसे जैसे गति पकड़ रहा है समस्याएं भी अधिक हो रही हैं।

सड़क की खुदाई किए जाने के कारण कई जगहों पर बड़ी पेयजल पाइप लाइन फूट गईं। भीषण गर्मी के मौसम में जनता को पेयजल की कमी का सामना करना पड़ा। मालवीय चौक पर एक माह पहले शिफ्ट की गई पाइपलाइन व गंजपारा चौक पर पाइपलाइन के साथ ही अस्पताल के सामने भी पाइपलाइन निर्माण कार्य के दौरान डैमेज हो गई।

आज सुबह से दीपक नगरए मालवीय नगर के बड़े हिस्से में नल नहीं खुले। पांच बिल्डिंग और उडिया बस्ती में भी पानी सप्लाई ठप रही। इन वार्डों के आसपास के इलाकों में भी पानी के लिए लोग सुबह से मशक्कत करते रहे। नगर निगम में संपर्क साधा लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला। विधायक अरुण वोरा के पास सुबह से फोन पर शिकायतों का दौर शुरू हो गया।

वोरा सुबह 8 बजे निकल पड़े। निगम के जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर के साथ मालवीय चौक पर समस्या देखने के बाद अस्पताल के सामने फूटी पाइपलाइन को देखा। फिर गंजपारा में फोड़ी गई पाइपलाइन का जायजा लिया। जहां महापौर धीरज बाकलीवाल भी पहुंचे। वोरा ने कहा कि सबसे पहले पानी सप्लाई की व्यवस्था तत्काल बहाल की जाए। पीडब्लूडी और नगर निगम के अफसरों की लापरवाही से शहर की जनता परेशान हो रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वोरा ने सख्त लहजे में कहा है कि शहर में वाटर प्रोजेक्ट पर अरबों रुपए खर्च करने के शहरवासियों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। अब भी व्यवस्था नहीं सुधरी तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस प्रशासनिक लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल ने जलकार्य विभाग के अफसरों को तत्काल मेंटेनेंस करने के निर्देश दिये हैं। महापौर ने कड़े शब्दों में कहा है कि पीडब्लूडी की लापरवाही से जनता पानी के लिए तरस रही है। अब कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...