दुर्ग में भाजपा पर विधायक वोरा का करारा प्रहार: वोरा बोले-अब विकास कार्यों की सौगात मिली तो भाजपा नेता बौखलाहट में कर रहे विरोध की राजनीति

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने भाजपा नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा है कि आखिर वे विकास कार्यों का विरोध क्यों कर रहे हैं। भाजपा शासनकाल के दौरान दुर्ग में विकास कार्य पूरी तरह ठप रहा। आज जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में दुर्ग में विकास कार्य तेजी से किये जा रहे हैं, तो भाजपा नेता बौखलाहट में विरोध की राजनीति कर रहे हैं। वोरा ने तीखे लहजे में कहा कि 15 साल तक भाजपा नेता कुंभकर्णी नींद में क्यों सोए रहे ? विकास कार्य क्यों नहीं कराए गए ?

वोरा ने कहा कि भाजपा शासनकाल में डेढ़ दशक में दुर्ग शहर की दुर्दशा होती रही। भाजपा नेता जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य की स्वीकृति ही नहीं दिला पाए। कोई और बड़े विकास कार्य भी नहीं करा पाए। आज जब कांग्रेस शासन में 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण का कार्य आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है तो भाजपा नेता कुंभकर्णी नींद से जागकर विकास कार्यों का विरोध करने लगे हैं।

वोरा ने कहा कि 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण के साथ ही दुर्ग शहर में 12 करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट लगाने के कार्य हो रहे हैं। 14 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का कार्य अंतिम चरण में है। 30 करोड़ की लागत से शिवनाथ तट पर लक्ष्मण झूला की मंजूरी भी मिल चुकी है।

वार्डों में मूलभूत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इतने विकास कार्यों की सौगात मिलने से भाजपा नेता बौखला गए हैं। इसी बौखलाहट के कारण भाजपा नेता जीई रोड में विकास कार्य का विरोध कर रहे हैं। शहर के हित में यही बेहतर होगा कि भाजपा नेता कुंभकर्णी नींद में ही सोते रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...