दुर्ग। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए की गई कार्यों के बारे में जानकारी दी है। सांसद विजय बघेल ने कहा की MSP का सबसे ज्यादा हिस्सा केंद्र सरकार देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धान समेत सभी कृषि उपज के मूल्य में पर्याप्त वृद्धि कर अनदाताओं का सम्मान किया है। हम इस मूल्य वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का अभिनंदन करते हैं। धान के समर्थन मूल्य में ₹143 प्रति क्विंटल की वृद्धि कर इसे अब ₹2183 कर दिया गया है।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि, मोदी सरकार के द्वारा की गई वृद्धि मनमोहन सरकार के कार्यकाल के ₹1310 की तुलना में 67% अधिक है। वहीं मूंग दाल के समर्थन मूल्य में 803 रुपए, मूंगफली में ₹527, मोटे अनाज ज्वार में ₹210, बाजरा में ₹150, रागी में ₹268, मक्का में ₹128, अरहर दाल में ₹400 उड़द दाल में ₹350 सोयाबीन में ₹300 की वृद्धि की गई है। छत्तीसगढ़ के किसानों को धान के बड़े समर्थन मूल्य का लाभ तो मिलेगी साथ ही मोटे अनाज की कीमतों में भारी वृद्धि कर भी प्रदेश के किसानों के हित में कल्याणकारी कदम उठाया गया है।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों की वित्तीय स्थिति में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया है मोदी की सरकार ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जाति के योजना प्रारंभ की जिसमें किसानों को उनकी मेहनत और परिश्रम का उचित मूल्य प्राप्त हो और देश का किसान और सशक्त बने।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि, भाजपा सरकार ने न सिर्फ एमएसपी बढ़ाई बल्कि जब भी धान खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के साथ यह भी सुनिश्चित किया कि बढ़ी हुई एमएसपी का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे PM मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों का एक-एक पैसा उनका परिचय एनडीए सरकार ने एमएसपी के अंतर्गत हमारे किसानों को धान उपज लागत पर मार्जिन डेढ़ गुना बढ़ा दिया है। मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में एमएसपी में ₹873 की वृद्धि की है। भाजपा सरकार द्वारा की गई मौजूदा एमएससी बढ़ोतरी ने किसानों को सुरक्षा कवच प्रदान करते उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार किया है।