राष्ट्रीय किसान दिवस: दुर्ग सांसद विजय बघेल ने किया “कृषि विज्ञान” पुस्तक का विमोचन

भिलाई। आज राष्ट्रीय किसान दिवस जो कि चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के मौके पर मनाया जाता है। सांसद दुर्ग विजय बघेल द्वारा डॉ शशि भूषण शर्मा एवं डॉ समिधा पांडे द्वारा लिखित पुस्तक “कृषि विज्ञान” का विमोचन किया गया। सांसद बघेल द्वारा कहा गया कि इस पुस्तक में कृषि विज्ञान से जुड़े विषयों की तथ्यात्मक जानकारी का समावेश किया गया है जो की हायर सेकेंडरी स्तर एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गागर में सागर भरने के समान है। यह पुस्तक वर्तमान परिपेक्ष में विद्यार्थियों की रचनाशील प्रतिभा के संवर्धन में बहुत उपयोगी साबित होगी। आज के परिवेश में कृषि से संबंधित ज्ञान स्वाभाविक आवश्यक है।

इस पुस्तक के लेखक डॉ शशि भूषण शर्मा है। जो की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थानोद में कृषि के व्याख्याता हैं। आपके द्वारा शोध पर लिखे आलेखों का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अनुसंधान पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुआ है। और पुरस्कृत किया जा चुके हैं ।आप शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं। आपके द्वारा कृषि संकाय के विभिन्न विषयों में नवाचारों का प्रयोग करते हुए शिक्षण कार्य किया जाता है आप शाला में कृषि संकाय के विद्यार्थियों को PAT की तैयारी करवाते हैं। आपके द्वारा पढ़ाए कई विद्यार्थी 12वीं की कक्षा पास करते-करते PAT की परीक्षा पास कर चुके हैं। और उनको अच्छा करियर मिल चुका है। एवं पुस्तक की सह लेखिका डॉक्टर समिधा पांडे हैं जो कि वर्तमान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। आपके द्वारा किए गए शोध आलेख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशित एवं पुरस्कृत हुए हैं अपने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में शिक्षण कार्य किया है। आप लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी हुई है और चयनित भी हैं। आपके मार्गदर्शन प्राप्त विद्यार्थी विभिन्न पदों पर चयनित हुए हैं। आपकी सेवाएं शिक्षा और समाज कल्याण के लिए समर्पित है। लेखक द्वारा बताया गया कि यह पुस्तक कृषि विज्ञान की विभिन्न परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी है और इसका आगामी भाग भी शीघ्र ही प्रकाशित किया जाएगा।

इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के विभिन्न पदाधिकारी हरि सिंह चतुर्वेदी, रवि सिंह एवं राज्य कर्मचारी संघ के शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ज्ञान सिंह राजपूत,सचिव प्रमोद श्रीवास्तव, संरक्षक सदस्य टी आर साहू, डॉक्टर नवीन त्रिपाठी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थानोद के प्राचार्य अनिल
गजपाल एवं अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...