Durg News: हिस्ट्रीशीटर के हत्यारे की जानकारी देने पर मिलेगा 10 हजार का इनाम, SP ने जारी किया आदेश

दुर्ग। जिले में कुख्यात अपराधी तपन सरकार के भांजे ने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर एक हिस्ट्रीशीटर अवतार मरकाम को चाकू से गोदकर मार डाला। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अभी भी दीपक ठाकुर फरार है। इसे पकड़ने के लिए दुर्ग एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इसका आदेश दुर्ग एसपी ने 31 मार्च को जारी किया है।

आदेश में लिखा गया है कि 28 मार्च को रात 10 बजे चिखली स्थित इंदर ढाबा में सोना उर्फ आकाश मजुमदार, मुकेश चौहान उर्फ चीरा, अमन साहू उर्फ मशान, होरी लाल पटेल उर्फ बाती और दीपक ठाकुर ने मिलकर दुर्ग के हिस्ट्रीशीटर अवतार मरकाम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।

इस मामले में पुलिस ने सोना उर्फ आकाश मजुमदार, मुकेश चौहान उर्फ चीरा, अमन साहू उर्फ मशान, होरी लाल पटेल उर्फ बाती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं दीपक ठाकुर अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। 4 दिन बाद भी उसकी गिरफ्तारी ना होने पर एसपी ने आदेश जारी किया है कि जो भी दीपक ठाकुर के बारे में ऐसी पुख्ता जानकारी देगा, जिसके जरिए वो पकड़ा जाता है तो उसे 10 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...