दुर्ग। भिलाई नगर निगम के ख़ुर्शीपार में अवैध कब्जों पर नगर निगम ने आज बुलडोजर चलवाया। गौतम नगर के 53 मकानों पर निगम के तोड़ू दस्ता ने कार्रवाई की।

निगम प्रशासन के नोटिस के बाद यह कार्रवाई की गई। इसका कुछ लोगों ने विरोध तो कई लोगो ने स्वयं ही कब्जा खाली किया। मौके पर जोन 4 के कमिशनर, निगम के कर्मचारी सहित सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात थे।