Durg News : तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 8 सफाईकर्मी महिलाएं और ड्राइवर घायल

दुर्ग। दुर्ग में सुबह सुबह एक सड़क हादसे में आटो में सवार होकर सफाई का काम करने जा रही 8 सफाई कर्मी महिलाएं और आटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। वहां 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना शुक्रवार 11 अप्रैल सुबह 6 बजे की है।

चंदखुरी और कोल्हियापुरी क्षेत्र से निगम के कई सफाई कर्मी हर दिन सुबह ड्यूटी पर आते हैं। वो लोग एक आटो में आए। सुबह 6 बजे आटो ने एक सफाई कर्मी को दुर्ग विशाल मेगामार्ट के सामने उतारा। इसके बाद उसने आटो को सड़क किनारे खड़ा कर एक महिला का इंतजार करने लगा। इसी दौरान जेल चौक से उल्टी तरफ से एक किया एसयूवी कार CG 07 CV 1947 तेज रफ्तार में आई और आटो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार के सामने का बोनट पूरा क्षतिग्रस्त हो गया और एयर बैग तक खुल गए।

कार में सवार चालक और अन्य तो सुरक्षित बच गए, लेकिन आटो चाल और उसमें सवाल महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 112 की मदद से सभी घायलों को दुर्ग जिला अस्पताल भेजा। वहां 5 महिलाओं की हालत सामान्य है तो वहीं 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रही है। जैसे ही दुर्घटना की सूचना दुर्ग महापौर अल्का बाघमार और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव को हुई वो तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल को हालचाल लिया और कहा कि कार चालक की गलती से ऐसा हुआ है। इस कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व विधायक अरुण वोरा भी घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...