Durg News : मेला देखने गए नाबालिग की हत्या, पुलिस हिरासत में 7 संदेही

दुर्ग। जिले में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा। अमलेश्वर थाना क्षेत्र के पंहदा गांव में 16 वर्षीय उमेश यादव के सीने में खंजर घोंपकर आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद उसकी लाश को जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते के किनारे फेंक दिया। मामला दर्ज कर पुलिस सात संदेहियों को हिरासत में लिया है।

पाटन एसडीओपी हरीश पाटिल ने बताया कि उमेश यादव पहंदा गांव का रहने वाला था। वो मंगलवार को मड़ई मेला देखने पहुंचा था। इसी दौरान वहां उसकी कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। सुबह कुछ लोगों ने पहंदा से जंगल की ओर जाने वाले नाका के पास सड़क किनारे एक शव पड़ा देखा। लोगों ने पहले तो सोचा रोड एक्सीडेंट का मामला है, लेकिन जब नजदीक पहुंचे दो देखा कि उसके सीने में खंजर से मारा गया है और जगह पर काफी खून पड़ा है। इसके बाद लोगों ने अमलेश्वर थाने में फोन कर सूचना दी।

सूचना मिलते ही वहां अमलेश्वर पुलिस के साथ एसडीओपी पाटन हरीश पाटिल और एडिशनल एसपी ग्रामीण वेदवृत सिरमौर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिंक की टीम को भी बुलाया और मौके से साक्ष्य लिए गए। पुलिस ने 7 संदेहियों से थाने में पूछताछ कर रही है। सभी लोग मृतक से घटने के पहले किसी ना किसी कारण से मिले थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...

रिश्वत के नोट जेब से मिले, फिर भी नहीं...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिश्वत के एक पुराने मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी आरोपी के पास से रकम बरामद...

महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम साय...